Nature Nature

नाबालिग के अपहरण और घर से सामान चोरी करने का युवक पर आरोप, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने और घर से सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम 6.30 बजे वह गांव आया हुआ था और ढाणी में उसकी बीमार पत्नी व बच्चे थे। रात करीब 8.30 बजे उसके भाई ने उसे बताया कि खेत की तरफ जा रहा था तो गांव का एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जा रहा था। बालिका के चाचा ने उसे रोका तो युवक रुका नहीं और मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। पीड़ित ढाणी पहुंचा तो पता चला उसकी पुत्री ढाणी में नहीं है और पत्नी की साढ़े तीन तोला की आड, चार हजार रुपए नकदी और उसका मोबाइल भी गायब है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया और वह रात को ही गांव के कुछ मौजिज लोगों को साथ लेकर आरोपी युवक के घर गया। तो आरोपी की मां व उसका बड़ा भाई झगड़ने लगे और गाली गलौच करने लगे। उन्होंने कार्रवाई करने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी। पीड़ित की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights