Nature Nature

यूथ कांग्रेस का मेगा जॉब फेयर: 150 कंपनियां देंगी 2000 युवाओं को रोजगार

Nature

समाचार गढ़, जयपुर, 2 अप्रैल 2025। राजस्थान यूथ कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की है। बुधवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले मेगा जॉब फेयर में 150 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी और करीब 2000 युवाओं को मौके पर ही रोजगार दिया जाएगा।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने बताया कि इस आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। साक्षात्कार के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को हाथों-हाथ जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे।

कांग्रेस का रणनीतिक कदम

यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में यह पहला महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। इस जॉब फेयर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है, जिसका उद्देश्य उन राज्यों में रोजगार उपलब्ध कराना है जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है।

इस आयोजन से एक ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा, तो दूसरी ओर गैर-कांग्रेसी सरकारों पर दबाव बनाने की रणनीति भी मजबूत होगी। इस मेगा जॉब फेयर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के साथ कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मूंड और यशवीर शूरा भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबारी सत्र की…

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ट्रस्ट में तीन नए ट्रस्टियों को शामिल किया गया है। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    ChatGPT पर अब विज्ञापन भी दिखेंगे, भारत में 50+ ब्रांड्स से शुरुआत

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    बीकानेर में कांग्रेस के अंदर घमासान, शहर अध्यक्ष से मारपीट का आरोप; कुर्ता फाड़ने का दावा

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    जिस लिस्ट में अमेरिका भी नहीं, उसमें भारत का नाम; शहबाज के सामने लुकाशेंको का बड़ा बयान

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार

    बाढ़ में बह गईं 20 से ज्यादा बैंकों की तिजोरियां, करोड़ों का सोना-नकदी गायब; 29 गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights