Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में युवक की हत्या का मामला, बाजार शटडाउन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन,नारेबाजी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ के तोलियासर कांकड़ भैरव जी मंदिर के पास कल रात हुई युवक की हत्या के मामले में अब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वही व्यापार मंडल ने बाजार बंद का आह्वान किया है जिसके बाद बाजार पूर्णतया बंद हो चुका है। लोग हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं वही हम आपको बता दें कि 3 जनों को राउंडअप करने की सूचना भी मिल रही है, वहीं परिजनों व लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा एवं प्रदर्शन एवं नारेबाजी यूं ही जारी रहेगी। पुलिस थाने के बाहर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीकरामगोपाल सुथार, तोलाराम जाखड़, महेश राजोतिया, आशीष जाड़ीवाल, भवानी शंकर तावनिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights