Nature Nature

युवाओ ने लिया प्रेम का संकल्प, कार्यसमिति को मिली जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यह दुर्भाग्य ही है कि सत्तालोभी सत्ता के सहारे देश में साम्प्रदायिक विचारधारा, समाज मे हिंसा, नफरत फैला कर देश के भविष्य को अंधकार में ले जा रहे है। ऐसे में यूथ कांग्रेस से जुड़े युवा देश मे नफरत की आंधी मिटा कर देशवासियों में प्रेम बढाने के लिए समर्पित भावों से प्रयास करेंगे। यह संकल्प जिले भर के सैंकड़ों युवाओ ने रविवार को यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित संकल्प सभा ओर जिला व विधानसभा कार्यसमिति विस्तार कार्यक्रम में लिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि संकल्प सभा को अतिथि रूप में मौजूद यूथ कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश सचिव गर्वित सिंघवी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव फूलसिंह ओला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और बीकानेर प्रभारी धर्मवीर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, प्रदेश सचिव जितेन्द्र कस्वा, महेंद्र गुर्जर, भंवरलाल जोशी, सन्तोष गोदारा, मनोज सिहाग आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे, विचारधारा और देश हित मे युवाओ का कांग्रेस विचारधारा के साथ सक्रिय होने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूंदर बेरड़, यूथ कांग्रेस के लूणकरणसर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा, खाजूवाला अध्यक्ष खेमाराम भिचर, जिला उपाध्यक्ष शिवराज गोदारा, मनोज विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास गोदारा, मसूरी सरंपच टीकूराम हुड्डा, लालमदेसर सरपंच कैलाश गोदारा, यूथ कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी रामदेव जाखड़, जिला महासचिव गोल्डन तंवर, तोलाराम सांसी, जगराम बाना आदि भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिले ओर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों, श्रीडूंगरगढ़ शहर कार्यकारिणी, सोशल मीडिया कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों को पद एंव सक्रियता की शपथ दिलवाई गई। सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर देश मे प्रेम और सौहार्द की परंपरा बनाये रखने के लिए कांग्रेस विचारधारा का प्रसार करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights