Nature Nature

कालूबास में युवाओं ने बनाया नैचर पार्क, विधायक ने किया पौधारोपण, बोले, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी

Nature

कालूबास में युवाओं ने बनाया नैचर पार्क, विधायक ने किया पौधारोपण, बोले, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी
समाचार गढ़, 14 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास में सोमवार को आयोजित सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में युवाओं की पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखने लायक रही। नगर पालिका के “हरियालो राजस्थान अभियान” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी हिस्सा लिया और कहा, “सरकारी बजट का हर पैसा जनहित में लगे – यही हमारी प्राथमिकता है। कालूबास के युवाओं ने जिस ज़मीन को कब्जे से बचाकर नैचर पार्क के रूप में संजोया, वह काबिले-तारीफ है। ऐसे ही यदि हर नागरिक ज़िम्मेदारी निभाए, तो प्रशासन हर सकारात्मक पहल में साथ देगा।” कार्यक्रम में विधायक ने नैचर पार्क में ट्यूबवेल लगवाने की घोषणा की, वहीं पालिकाध्यक्ष मालमल शर्मा ने मोहल्लेवासियों की मांग पर झूले लगवाने का वादा किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, एसीएफ सत्यपाल सिंह, ईओ अविनाश शर्मा, रेंजर सुभाष सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, राजश्री एकेडमी, छत्रपति वीर शिवाजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और पौधे लगाकर अपने गांव-मोहल्लों में भी पौधारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन विशाल स्वामी ने किया, रजत आसोपा ने स्वागत भाषण दिया और संजय पारीक ने आभार जताया। मंच पर जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, सीताराम सोनी, मदन सोनी, रामसिंह जागीरदार, मूलचंद इंदौरिया, एवं जतनसिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। कालूबास के युवाओं द्वारा संरक्षित यह भूमि अब शहर का हरित गौरव बन चुकी है।

Related Posts

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights