Nature Nature

जिले में 1410 किसानों को गोबर, गोमूत्र संवर्धन अभियान के तहत मिली ट्रेनिंग

Nature

जैविक उर्वरकों को प्रोत्साहन हेतु गोबर, गोमूत्र प्रसंस्करण सम्मेलन 12 अप्रैल को
तकनीकी सत्रों में विशेष विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी जानकरी
जिले में 1410 किसानों को गोबर, गोमूत्र संवर्धन अभियान के तहत मिली ट्रेनिंग

बीकानेर, 5 अप्रैल। गोबर, गोमूत्र प्रसंस्करण सम्मेलन 12 अप्रैल को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने यह जानकारी दी ।
संभागीय आयुक्त ने बुधवार को इस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य गोबर से खाद तथा गोमूत्र से कीटनाशक बनाने के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ नई तकनीक का प्रयोग कर इन जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देना है । उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए विकल्प सृजित होंगे। डॉ पवन ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य में भी खेती में इस खाद व कीटनाशकों की उपादेयता पुनर्स्थापित हो रही है। जिले में पशुधन की उपलब्धता के मद्देनजर इस सम्मेलन से बड़ी संख्या में लोगों को इस कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी व विशिष्ट सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी, साथ ही किसानों के साथ खुला संवाद आयोजित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। सम्मेलन में संभाग के चारों जिलों की गौशालाओं से भी प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे।

जिले में 1410 किसानों को गोबर, गोमूत्र संवर्धन अभियान के तहत मिली ट्रेनिंग
संभागीय आयुक्त ने बताया कि गोबर, गोमूत्र संवर्धन अभियान के तहत जिले में 1410 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है। राजस्थान गो सेवा परिषद व राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों के सहयोग से जिले के सभी गांवों से दो- दो व्यक्तियों को गोबर से खाद तथा गोमूत्र से कीटनाशक बनाने की ट्रेनिंग दी गई है। 12 अप्रैल को होने वाले सम्मेलन में ये प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित किसानों- गोपालकों की सूचना मोबाइल नंबर के साथ जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्र में प्रशिक्षित किसान- गोपालक से संपर्क कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी जुटा सकता है।
इन विभागों का रहेगा सहयोग व समन्वय
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के. धूड़िया सम्मेलन के नोडल अधिकारी होंगे। वहीं कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों का सहयोग रहेगा। सम्मेलन में सभी संबंधित विभागों द्वारा कृषि और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी आयोजित कर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए लगेगा काउंटर
संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण से वंचित रहे प्रतिभागियों के लिए सम्मेलन के दौरान ही रजिस्ट्रेशन हेतु काउंटर लगाया जाएगा । योजना के लाभ से अब तक वंचित प्रतिभागी जन आधार कार्ड और प्रीमियम राशि जमा करवा कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

बैठक में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. आर.के. धूड़िया, राजस्थान गोसेवा परिषद के हेम शर्मा, अरविंद मिड्ढा, रिद्धकरण सेठिया , एड. अजय पुरोहित, संयुक्त गोचर समिति समन्वयक मनु बाबू सेवक, राजेश बिन्नाणी सहित, नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेंद्र नेत्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights