Nature Nature

जम्मू-कश्मीर में बस पर आतंकी हमले में राजस्थान के लोगों 4 की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Nature

समाचार गढ़, 10 जून श्रीडूंगरगढ़। जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चार लोगों की मौत हो गई जबकि, एक घायल है. मरने वालों में राजेंद्र प्रसाद सैनी, ममता सैनी, पूजा सैनी और एक 2 साल का बच्चा लिवांश किट्टू शामिल है. पवन सैनी घायल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार अपडेट ले रहे हैं।


राजस्थान के 5 लोग वैष्णो माता का दर्शन करने गए थे
राजस्थान के चौमू से 5 लोग वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे. राजेंद्र प्रसाद सैनी पुत्र हनुमान सहाय सैनी,  ममता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन कुमार सैनी पुत्र रामलाल सैनी,  पूजा सैनी पत्नी पवन कुमार सैनी और लिवांश किट्टू पुत्र पवन सैनी वैष्णो माता का दर्शन करने गए थे। भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मामले की जानकारी दी।

आतंकी हमले के बाद बस खाई में गिरी
जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को आंतकी हमले के बाद एक बस खाई में गिर गई. बस में सवार सभी तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव खोड़ी मंदिर से कटरा के लिए जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने घात लगाकर बस पर फायरिंग कर दी. इससे ड्राइवर बस पर संतुलन खो बैठा और खाई चली गई. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना में 9 लोगों की मौत
रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आतंकवादियों ने शिव खोड़ी से कटरा जा रही यात्री बस पर फायरिंग कर दी. आंतकी हमले के कारण बस ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई. इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है।

पोनी इलाके में बस पर हमला
डीसी रियासी ने घटना के बारे में बताया कि इसमें 33 लोग घायल हो गए. बचाव अभियान पूरा हो चुका है. यात्रियों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है, वे स्थानीय नहीं हैं। शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ।

उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
घटना के बाद उमर अब्दुला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन क्षेत्रों को पहले सभी उग्रवादियों से मुक्त कर दिया गया था. वहां उग्रवाद की वापसी हो रही है. मृतकों को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

  • Related Posts

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights