Nature Nature

जल्द बनेगा ट्रॉमा सेंटर, स्वास्थ्य विभाग व भामाशाह के बीच हुआ अनुबंध, बृजलाल सोनादेवी बाहेती परिवार करवाएगा निर्माण

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में उप जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग व भामाशाह हरिकिशन रामकिशन बाहेती परिवार के मध्य अनुबंध संपन्न हुआ है। अब बाहेती परिवार द्वारा स्व. बृज लाल सोनादेवी बाहेती नाम से अनुबंध की शर्तों के मुताबिक जल्द से जल्द इन दोनों भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह भी मौजूद रहे। विधायक महिया व बीसीएमओ ने भवन निर्माण करवाने के लिए भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया है।
100 शैय्याओं के उपजिला अस्पताल के साथ ट्रोमा सेंटर की स्वीकृतियां जारी:- स्टाफ बढ़ने से मरीजों को जिला स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं अब श्रीडूंगरगढ़ में मिलेंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल के लिए नए पदों की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी कर दी है। अब श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल में बेडों की क्षमता में इजाफा कर 100 शैय्याओं के अस्तपाल की स्वीकृति दी गई है। जहां पहले सीएचसी में 41 का स्टाफ था। अब उप जिला अस्पताल बनने पर पदों की संख्या बढ़कर 77 से अधिक हो गई है। इससे मरीजों को उप जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी। मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हुए है। जबकि पहले यहां एक भी पद नहीं था। इसके अलावा कनिष्ठ विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी डेंटल, नर्स श्रेणी द्वितीय, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, फिजियोथेरिपिस्ट, कनिष्ठ लेखाकार, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद शामिल है। इसके अलावा ट्रोमा सेंटर के लिए स्वीकृतियां जारी करके कनिष्ठ विशेषज्ञ(सर्जरी) का एक पद, चिकित्सा अधिकारी के 5, नर्स श्रेणी द्वितीय के 10 पदों सहित कुल 16 पद सृजित कर दिये गये है।
भवनों के लिए नेशनल हाईवे पर 1.61 हैक्टेयर भूमि का नि:शुल्क आवंटन:- भूमि के मामले में पटाक्षेप करवाने के बाद 1.61 हैक्टेयर भूमि का आवंटन उप जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर के भवन निर्माण के लिए करवाया गया है। 1.61 हेक्टेयर भूमि के निशुल्क आवंटन के लिए डीएलबी से स्वीकृति भी मिल गई है। जिससे नेशनल हाईवे 11 श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के सामने दोनों के भवनों का निर्माण होने से स्वास्थ्य सेवाएं सुगम होगी।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights