Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ आयोजित

Nature

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर 2023 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान व्यास ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटौदी हरियाणा से विधायक एवं बीकानेर जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावत एवं मुख्यवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह रहे। मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश जरावता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो अपनी सरकारों के कार्यकाल का लेखा-जोखा हर साल जनता के बीच रखती है। मुख्य वक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का सत्ता में होना दुर्भाग्यपूर्ण है,जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आजादी के बाद जो काम पिछली केंद्र सरकारों ने नहीं किया, वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में कर दिखाया है ,पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो या इससे पहले अटल सरकार,भाजपा की सरकारों ने देश के स्वाभिमान को ऊंचा किया है। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करते हुए भाजपा की रीति-नीति कोे जन जन तक तक पहुंचाने का कार्य करें । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारियों सहित प्रबुद्धजन शामिल हुए मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने किया।

Related Posts

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights