Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के 3 गांवों में पीएचसी बनाने की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा में बजट के प्रत्युत्तर के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 3 गांवों में पीएचसी खोलने की घोषणा की है। बजट घोषणा के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के महिया समर्थक एवं ग्रामीण इन घोषणाओं को लेकर सोशल मीडिया पर विधायक महिया का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसके अलावा विधायक महिया को दूरभाष पर भी लगातार बधाई मिल रही है। विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साधासर, आडसर के उप स्वास्थ्य केंद्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इन उपस्वास्थ्य केंद्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कई बार मुलाकात कर पत्राचार किया गया। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव साधासर व आडसर के उप स्वास्थ्य केंद्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा की है। इसके अलावा गांव गुसांईसर बड़ा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की गई है । बता दें कि सोमवार को ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ शहर हेतु सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम की डीपीआर बनवाने एवं नारसीसर-कुचौर मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की घोषणा की है। जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इससे पूर्व मुख्य बजट व पूरक बजट में श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत सूडसर को उपतहसील बनाने, दुलचासर के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत करने, श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय पर सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय खोलने एवं श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करवाने की घोषणा हो चुकी है।

  • Related Posts

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

    Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights