Nature Nature

पानी की बाट जोह रहे ग्रामीणों को जल्द मिलेगा छूटकारा, नलकूप का कार्य हुआ शुरू

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पिछले दस बारह वर्षों से स्थानीय जीएसएस में पानी की बाट जोह रहे सातलेरा गांव के किसानों सहित ग्रामीणों को अब इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है सातलेरा स्थित जीएसएस में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा सिंगल फेस नलकूप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
सातलेरा गांव के किसान मालाराम सारस्वत, मोटाराम, भंवरलाल जाखड़, कमल कुमार जाखड़, जगदीश प्रसाद, योगेश कुमार सारस्वत सहित ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जीएसएस में किसानों द्वारा अपने स्तर पर हर माह चार पानी के टैंकर पिछले दस बारह वर्षों से डलवाए जा रहे थे इसके कारण किसान काफी परेशान हो गए थे किसानों ने बताया कि अर्थिंग पावर को हर सप्ताह एक पानी के टैंकर की आवश्यकता होती है जिसकी व्यवस्था किसान पिछले कई सालों से अपने ही स्तर पर कर रहे थे एक टैंकर पानी डलवाने पर किसानों को चार सौ रुपए खर्च करने पड़ते थे यानी हर माह किसानों को सोलह सौ रुपए तथा सालाना बीस हजार रूपए खर्च करने पड़ते थे स्थानीय जीएसएस में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत हरकत में आई ओर सिंगल फेस नलकूप का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। ग्राम पंचायत जैसलसर की सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने बताया कि किसानों द्वारा पिछले कई सालों से स्थानीय जीएसएस में नलकूप की मांग की जा रही थी जो अब जल्दी ही पूरी हो जाएगी। जीएसएस में नलकूप का निर्माण कार्य शुरू होने पर किसानों सहित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

सातलेरा स्थित जीएसएस में शुरू हुआ नलकूप का निर्माण कार्य
फोटो हरिप्रसाद गोदारा
जीएसएस में नलकूप का निर्माण कार्य शुरू होने पर पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा ।
फोटो हरिप्रसाद गोदारा
  • Related Posts

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल दुनिया के लिए बड़े अवसर लेकर आया है, लेकिन इसके साथ जुड़े जोखिमों को लेकर…

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: उत्तर अरब सागर में 15 सितंबर 2026 की शाम भारत और पाकिस्तान के नौसैनिक जहाजों के बीच टक्कर हुई। भारतीय पक्ष के अनुसार, पाकिस्तान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    AI Safety: UN चीफ गुटेरेस की चेतावनी, AI की रफ्तार के आगे जोखिमों की समझ पड़ रही पीछे

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    PNS Hunain: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान का जहाज, जानें कितना ताकतवर है दोनों का वॉरशिप

    Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

    Tata Sons: एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO पर भी बड़ा फैसला

    जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

    जनप्रतिनिधि या सियासी मोहरे? राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights