Nature Nature

वैदिक मंत्रोचार के साथ गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा, सातलेरा में मेले जैसा माहौल, जयकारों से गूंज उठा धरती अम्बर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट – सातलेरा गांव में आज जाखड़ समुदाय के कुल देव गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में की गई। मूर्ति स्थापना से पहले नवनिर्मित मंदिर में सात दिन तक 17 जनवरी से 22 जनवरी तक पंडित जेठमल पुरोहित के सानिध्य मे पंडितो द्वारा वास्तु दोष एवं गायत्री पाठ का अनुष्ठान किया गया। सोमवार को यहां नव निर्मित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ शुभ मुहूर्त में 12.15 बजे गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना की गई। यहां मंदिर में परिसर में बने हवन कुंड में श्रद्धालुओं द्वारा घी, खोपरा, हवन सामग्री की आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि के साथ बस्तीखेड़े की रक्षा तथा सुख समृद्धि की कामना की गई । मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गांव सहित क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना वीर बिग्गाजी महाराज से की। महिलाओं ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली मंगल गीत गाकर वीर बिग्गाजी महाराज को रिझाया। मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से धरती आसमान को गुंजायमान बना दिया। वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से गांव का वातावरण भक्ति रस में हिलोरे मारता हुआ नजर आया। मूर्ति स्थापना के बाद श्री वीर बिग्गाजी महाराज के महाप्रसाद का वितरण किया गया। मूर्ति स्थापना के अवसर पर गांव सहित खेत ढाणियों से भी सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ ने पहुंच कर वीर बिग्गाजी महाराज के हाजरी लगाकर सुखी जीवन की कामना की।
धड़ देवली धाम से पहुंची अखंड ज्योत – मूर्ति स्थापना से पूर्व वीर बिग्गाजी महाराज की मुख्य शौर्यपीठ धड़ देवली धाम से अखंड ज्योत लेकर पुजारी मालाराम तावनिया गांव सातलेरा स्थित वीर बिग्गाजी महाराज के मंदिर पहुंचे ।यहां श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत का दर्शन लाभ लेकर वीर बिग्गाजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया। इस दौरान गांव मे मेले जैसा माहौल नजर आया।
दूसरी ओर गांव में आज रामोत्सव मनाने के लिए ग्रामीणों में हर्ष और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है।यहां थोड़ी देर में सुंदरकांड के पाठ शुरू होगे ।यहां गांव में दीपावली के त्यौहार जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।

मूर्ति स्थापना के अवसर पर वीर बिग्गाजी महाराज की मुख्य धाम शौर्य पीठ धड़ देवली धाम से अखंड ज्योत लेकर पहुंचे धड़ देवली धाम के पुजारी मालाराम तावनिया
ग्रामीणों ने हवन कुंड में आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि तथा सुख समृद्धि की कामना की ।
वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत का दर्शन लाभ लेते ग्रामीण
मूर्ति स्थापना के अवसर पर महिलाओं ने वीर बिग्गाजी महाराज की छावली गाकर तथा जयकारों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
गांव में आया मेले जैसा माहौल नजर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई भक्ति रस की गंगा में डुबकी वीर बिग्गाजी के रंग में रंगा नजर आया गांव ।
गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा।
  • Related Posts

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। भारत ने बंगाल की खाड़ी में 1 से 3 दिसंबर तक संभावित सैन्य गतिविधियों को लेकर NOTAM और मैरीटाइम एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद…

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

    सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights