Nature Nature

लोकोपकारी कार्यो से नगर के लोगों के मन में उपजती श्रद्धा, भव्य द्वार का उद्घाटन हुआ

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के नव निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन मंगलवार को प्रातः दस बजे उद्योगपति लक्ष्मी नारायण सोमानी ने किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् ताराचंद इन्दौरिया ने की, उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस द्वार का निर्माता इनलैंड सोमानी फांऊडेशन नगर के विकास हेतु तत्पर एक ट्रस्ट है, जिसके माध्यम से लोकहित के विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि लोकोपकारी व्यक्ति और उनके कार्यों को अनेक पीढियां बहुत गदगद भाव से याद करती हैं। ऐसे कार्यो से नगर के लोगों के मन में श्रद्धा उपजती है। दानी व्यक्ति को भी वही इज्जत प्राप्त होती है जो वीरों को मिलती है। इस नगर में श्री चुन्नीलालजी सोमानी परिवार द्वारा एक से बढकर एक समाजोपयोगी कार्य करवाए जा रहे हैं। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने द्वार निर्माता सोमानी परिवार का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि पुरोहित ने किया। सोमानी परिवार की बहू श्रीमती लक्ष्मी देवी सोमानी, श्याम सुन्दर सोमानी तथा राधाकिशन सोमानी भी उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights