Nature Nature

गांवों व कस्बे में मनाई अंबेडकर जयंती, निकाला जुलूस, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की खबर

Nature

गांवों व कस्बे में मनाई अंबेडकर जयंती, निकाला जुलूस, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की खबर
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 14 अप्रैल 2024। भारतीय संविधान के रचियता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर भीम आर्मी सातलेरा द्वारा आज सातलेरा गांव में जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। मेघवाल मोहल्ले में आयोजित जयंती समारोह में भीम आर्मी के सदस्यों सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। भीम आर्मी सेवा संगठन द्वारा जुलूस के रूप में रैली निकालकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। रैली बाबा रामदेव जी मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य मार्गाे से होते हुए पुनः रवाना स्थल पहुंची। इस अवसर पर जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, पूर्व उप सरपंच बगताराम जाखड़, सेवानिवृत शिक्षक मालाराम मेघवाल, सेवा निवृत वारंट ऑफिसर मोहनलाल लिखाला, परताराम, सोहनलाल, अन्नाराम, मघाराम, भंवरलाल, गिरधारीलाल, आशाराम पंच, श्रवण कुमार, देवकरण, किसनाराम, अंदाराम, राजूराम, मानाराम, राकेश कुमार, नानूराम, बीरबलराम, सहीराम, लक्ष्मीनारायण, बिरमाराम, ओंकारमल, हंसराज, मुकेश कुमार, बाबूलाल, ओमप्रकाश सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों सहित युवा भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित रहे।

बीरमसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, बाबा साहेब के विचारों पर चलने की बात
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 14 अप्रैल 2024। गांव बीरमसर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। युवाओं में उत्साह दिखा व समाज में सकारात्मक परिवर्तन की बात कही। लालचन्द गोयल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में केशराराम, चेतनराम, कुंभाराम, मांगीलाल डोटासरा, भेराराम, लालचंद, गोयल, पवन, राकेश मेघवाल, रामनिवास गोयल, नारायण, अशोक, रामनिवास, चेतनराम, कमल सहित अनेक युवा ग्रामीण मौजूद रहे। लालचन्द गोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के युग में शिक्षित होना जरुरी है। हमें बाबा साहब के विचारों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। राकेश मेघवाल ने कहा अपने बच्चों के पैरों मंे चम्पल हो या ना हो हाथ में कलम होना जरुरी है। मांगीलाल डोटासरा ने संगठित होकर संघर्ष करने व शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। इस अवसर सभी को मिठाई खिलाई गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने याद किया बाबा साहेब को, बांटी ड्रेस
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 14 अप्रैल 2024। आज अभाविप द्वारा सविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर जयंती मनाई। पूर्व जिला सहसंयोजक महेन्द्र राजपूत ने बताया कि आज अम्बेडकर जयंती संस्कार केन्द्र मोमासर बास मे मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के द्वारा किए गए कार्याे को छात्रों को बताया। इस अवसर पर सभी छात्रांे को विधार्थी परिषद् द्वारा ड्रेस का वितरण किया गया। इस इस दौरान विजय सिंह राजपुरोहित, राजा सिद्ध, मोहित राठी, बाबू सारस्वत, अभिषेक पारीक आदि मौजूद रहे।

समाचार गढ़। एबीवीपी ने बाबा साहेब की जयन्ती पर बच्चों को ड्रेस की वितरित।
समाचार गढ़। उपखण्ड के धनेरू गांव में अम्बेडकर याद कर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन किए अर्पित।
समाचार गढ़। उपखण्ड के धनेरू गांव में युवाओं ने बाबा साहेब को याद, उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की कही बात।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights