Nature Nature

मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण, प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेगी 14 टेबल, श्रीडूंगरगढ़ की 18 राउंड में होगी मतगणना

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 3 जून। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रातः 8 बजे से होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतगणना के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के साथ गर्मी के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सोमवार को संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, आईजी रेंज ओमप्रकाश और पुलिसअधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालना सुनिश्चित करवाते हुए मतगणना संपादित करवाई जाएगी।
प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेंगी 14 टेबल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा वार 14 -14 काउंटिंग टेबल्स लगाई गई हैं। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 राउंड में, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 17, बीकानेर पश्चिम के लिए 15, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए 16, कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, लूणकरनसर के लिए 18, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 18 तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 राउंड में मतगणना संपादित करवाई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 16 मतगणना कक्षों में काउंटिंग होगी। ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट के लिए एक-एक काउंटिंग हॉल बनाया गया है।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 19 अप्रैल को जिले में मतदान संपादित हुआ। इस दौरान जिले में कुल 11 लाख 8 हजार 418 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 6 लाख 17 हजार 147 पुरुष मतदाता तथा 4 लाख 91 हजार 253 महिला मतदाता तथा 18 अन्य मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 67 हजार 281, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 39 हजार 532, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 53 हजार 752, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार 98 , कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 20 हजार 481, लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 33 हजार 56, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 30 हजार 15, नोखा विधानसभा 1 लाख 14 हजार 223 मतदाता ने वोट डाले। वहीं मतगणना के दौरान 3551 होम वोटर्स, 6139 डाक मतपत्रों और 1249 सर्विस वोटर्स सहित कुल 10939 मतों की गणना भी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने सोमवार शाम सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौजूद रही। वृष्णि ने कहा कि मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने तैयारियों की अंतिम समीक्षा की और मतगणना केंद्र में प्रवेश, निकास, त्रिस्तरीय सुरक्षा, गर्मी के मद्देनजर किए गए इंतमाजों की समीक्षा की। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, एडीएम प्रशासन डॉ. दुलीचंद मीना, एडीएम सिटी उम्मेद सिंह रतनू, नगर निगम आयुक्त अशोक असीजा और जिला रसद अधिकारी सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    समाचार गढ़ 6 मार्च 2026। सीकर जिले में उल्लू बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान

    साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights