![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/20240603_202635.jpg)
समाचार गढ़, 3 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर की वार्षिक मीटिंग तेरापंथ भवन में सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। सामूहिक नमस्कार महामंत्र के बाद संघ-गान सुरेंद्र सेठिया व श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन जुगराज संचेती द्वारा किया गया। सभा मंत्री शांतिलाल सेठिया द्वारा मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विगत वर्ष के हिसाब का लेखा जोखा अध्यक्ष राजेंद्र संचेती ने दिया। तत्पश्चात सहचुनाव अधिकारी अशोक पटावरी ने राजेंद्र संचेती को पुन:अध्यक्ष मनोनीत होने की घोषणा की। कार्यक्रम में नोरतमल संचेती,उप सरपंच जुगराज संचेती, महिला मण्डल अध्यक्ष कंचन देवी पटावरी, मंत्री मंजु देवी नाहटा, कोषाध्यक्ष स्नेहलता पटावरी,अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती सहित समाज के गण-मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आभार जतन लाल सेठिया ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री शांतिलाल सेठिया ने किया।
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240603-wa00396078598699467215260-1024x576.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240603-wa00385680628267922701739-1024x576.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240603-wa00371149962278357615873-768x1024.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240603-wa00361999911161085967007-1024x576.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240603-wa0035824602118911355649-768x1024.jpg)