Nature Nature

अवैध शराब की ब्रांच बंद करवाने की मांग, मोहल्लेवासी पहुँचे एसडीएम के पास

Nature

समाचार गढ़, 5 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अवैध शराब,  अवैध ब्रांच और रात को 8:00 बजे बाद शराब की बिक्री नहीं हो इसके लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद प्रशासन ने विधायक की बात पर गौर नहीं किया है।

आज कालूबास वार्ड नम्बर एक के निवासीगण एसडीएम के पास पहुंचे। उन्होंने शराब की अवैध ब्राँच को बन्द करवाने की मांग की है और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से लुणकरनसर की तरफ जाने वाली सड़क पर मनोज महिया व श्यामसुन्दर ब्राहम्ण की दुकाने स्थित हैं जिसमें पुन्नीराम पुत्र चोखाराम, मुकेश कुमार पुत्र आसुराम जाति मेघवाल निवासी कालूबास वार्ड नम्बर 01 अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं, जिस वजह से इस जगह पर रोज शराबियों का जमघट लगा रहता हैं, आते जाते राहगीरों व वार्डवासियों को शराबी प्रवृति के लोग तंग परेशान करते रहते हैं। पास में ही भारती निकेतन स्कूल का रास्ता हैं जिससे आने जाने वाली बच्चियों को भी परेशानी हो रही हैं। मोहल्ले वासियों ने दोनों पुन्नीराम व मुकेश कुमार व दुकान मालिकों को अवैध रूप से शराब बेचने के लिये औलमा दिया और उनको शराब नही बेचने के लिए कहा तो दोनो धमकियां देते हैं कि हम तो ऐसे ही शराब बेचेगें हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पुन्नीराम व मुकेश कुमार बिना किसी वैध लाईसेन्स या परमिट के अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं और मोहल्ले की शांति व्यवस्था भंग कर रहे है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग को निर्देशित कर कानूनी कार्यवाही करके अवैध शराब की ब्रांच को बंद करवाने की मांग की है।

  • Related Posts

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने और सीटों के परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

    बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights