Nature Nature

एनडीए और इंडिया गठबधंन की बड़ी बैठक आज, सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने पर होगा फैसला

Nature

समाचार गढ़, 05 जून2024। दिल्ली में बुधवार यानी 5 जून को सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी. बैठक में लोकसभा को भंग कने की सिफारिश की जा सकती है. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्ष करेंगे. यह बैठक आम चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी।

मोदी ने अपने आवास पर बुलाई बैठक
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बैठक बुलाई है. इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

उद्धव ठाकरे बोले-बैठक के बाद पीएम चेहरे पर होगा फैसला
चार जून को लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रदर्शन से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे उत्साहित हैं. केंद्र में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता बुधवार को बैठक कर प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगे।

उद्धव ठाकरे बोले-नायडू और नीतीश से बातचीत चल रही है   

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ गठबंधन में उनके शामिल होने की संभावना पर बातचीत कर रहे हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषण के मुताबिक भाजपा को 240, कांग्रेस को 99, सपा को 37, टीएमसी को 29, डीएमके को 22, TDP को 16, JDU को 12, शिवसेना (UBT) को 9, NCP (पावर ग्रुप) को 8 सीटें मिली हैं. इंडिया और एनडीए की बैठक है।

“नायडू और नीतीश कुमार दोनों भाजपा से परेशान”
ठाकरे ने आरोप लगाया कि संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू और नीतीश मार दोनों भाजपा से परेशान हैं.
इंडिया गठबंधन को 231 सीटों पर जीत मिली है. ठाकरे ने कहा, ‘‘आम आदमी ने अपनी ताकत दिखा दी है.” उन्होंने कहा, ‘‘अगली सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की जरूरत है. बुधवार को (दिल्ली में) ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री के चेहरे पर फैसला किया जाएगा.”

भाजपा 2014 और 2019 में अपने दम पर बहुमत हासिल किया था
भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल किया था, 2014 में 282 सीटें हासिल कीं और 2019 के चुनावों में अपनी सीटों की संख्या में सुधार करते हुए 303 सीटें हासिल कीं।

कांग्रेस का नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन अगली रणनीति के लिए बैठक करेगा
कांग्रेस का नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन आज अपनी अगली रणनीति के लिए बैठक करेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया गठबधंन नितीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों संपर्क कर सकता है. नितीश कुमार को बार-बार पाला बदलने के लिए जाना जाता है. चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में चुनाव जीता है। 2018 में एनडीए से बाहर हो गए थे. लेकिन, इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया है. चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी ने 16 और नितीश कुमार की JDU 12 सीटें जीती हैं. दोनों एनडीए का हिस्सा हैं।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights