Nature Nature

समाज के युवकों ने करीब तीन बीघा श्मशान भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त, अब कल सुबह चारदीवारी का होगा शिलान्यास

Nature

समाचार गढ़, 9 जून, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के ताल मैदान पश्चिम दिशा की और बने ओसवाल समाज की शमशान भूमि  शक्तिस्थल पर पिछले काफी समय से भूमाफियाओं ने कब्ज़ा कर रखा था और इन दिनों भूमाफियां इस भूमि को बेचने के फिराक में थे। ऐसे में जब जैन समाज के जागरूक युवकों को इस बात की जानकारी मिली तो इन युवकों ने इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की सोची और वे सफल भी हुए। लेकिन ये इतना आसान नहीं था भूमाफियांओं समाज के मनोज पारख, भंवरलाल दुगड़, शेखर दुग्गड़, कमल झाबक, कांतिलाल पुगलिया व श्रेयांस कुण्डलिया पर हमला कर मारपीट करने की कोशिश की और धमकियां भी दी लेकिन इन युवकों ने भूमाफिया का निडरता पूर्वक सामना किया और समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने में सफल हुए। ओसवाल मुक्ति धाम से जुड़े मनोज पारख ने बताया कि करीब तीन बीघा भूमि को इस दौरान भूमाफियाओं से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है और इस भूमि पर दोबारा भूमाफियाओं की नजर ना पड़े और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो इसके लिए उन्होंने चार दिवारी बनाने का विचार भी किया ऐसे में उन्हें भामाशाह की जरूरत थी। जब ये बात समाज के श्रावक भामाशाह भीखमचंद पुगलिया तक पहुंची तो उन्होंने चार दिवारी बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। पारख ने बताया कि कल सोमवार को सुबह 6.15 बजे 7.15 बजे के बीच जैन परंपरा से भीकमचंद- सुशीला देवी पुगलिया द्वारा चारदिवारी का शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। शिलान्यास की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवी पुगलिया के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इस बात की चर्चा हुई तो सभी समाज बंधुओ और कस्बे के नागरिकों ने भूमाफियों से  समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए इन युवकों का आभार जताते हुए भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आए।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights