Nature Nature

स्वीकृत विद्युत लाईन को पोल लगवा कर खींचवाने व किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध करवाने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 19 जून। श्रीडूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्वीकृत विद्युत लाईन को पोल लगवा कर खींचवाने व किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध करवाने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता के. के. जांगिड़ ने सहायक अभियंता को पत्र लिखकर की है। जांगिड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम इन्दपालसर हथाना से कालरा जोड़ तक विद्युत लाईन स्वीकृत की गई थी। जिसका ठेका पूर्व व्रति सरकार द्वारा (एल. एन. टी.) कम्पनी को दिया गया है लेकिन वर्तमान में कम्पनी के लोगो से लाईन डालने के लिये वार्ता की तो कोई सकारात्मक जवाब नही मिला और किसानो कि फसल बिजाई का समय चल रहा है। लेकिन किसानो को बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। वह इन्दपालसर हथाना में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया जाये। जिसे किसानो को उचित लोड मिल सके। व किसानो को बिजाई के समय में बिजली कटोती का सामना करना पड़ रहा है। जांगिड़ ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किसानो को समय पर बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की है वहीं जांगिड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के 132 केवी जीएसएस से 33 केवी की एक लाईन 17 किमी. लम्बाई की गांव जैतासर तोलियासर से होते हुई गांव ठुकरियासर तक जाती है। इस लाईन पर 33/11 सब स्टेशन है। इसमें जैतासर तोलियासर को एक साथ मिला कर ठुकरियासर गांव को एक अलग लाईन दी जाये जिसे ग्रामिणो को पर्याप्त बिजली मिल सके और अधुरी पड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जैतासर से 7 किमी. लम्बाई की लाईन खिचवाई जाये।

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights