Nature Nature

ग्रामीणों की विधायक ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दीए सक्त निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 24 जून श्रीडूंगरगढ़। आज श्रीडूंगरगढ़ स्थित विधायक जनसेवा केंद्र पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक जनसेवा केन्द्र पहुंचे। विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत ने बताया की जनसुनवाई के दौरान पानी और बिजली से संबंधित समस्याएं अधिक आईं। जिसे विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हए कहा कि इन जनसमस्याओं का आपूर्ति के हिसाब से निराकरण जल्द से जल्द निराकरण करें। क्षेत्रीय विधायक ने आम लोगों के बीच बैठककर एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने डिस्कॉम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गरीब, महिला,युवा,किसान सहित प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया तथा आवेदन की प्रकिया की जानकारी हासिल कर ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आव्हान किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार क्षेत्र एवं प्रदेश में विकास के कार्य कृत संकल्पित होकर कर रही हैं। इस दौरान जनसुनवाई में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    18 वर्षीय युवक ने लगाया फांसी का फंदा। समाचार गढ़। खाजूवाला थाना क्षेत्र में 18 साल के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    इंदौर पर साइबर अटैक, 48 घंटे में डिजिटल ठगी की 30 FIR, एक कॉल रिसीव करते ही खाली हो रहे बैंक खाते

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    कार में आग लगने से बिजनेसमैन जिंदा जला, बॉडी पूरी तरह जली, पेट्रोल पंप के सामने की घटना

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    खाजूवाला में संदिग्ध हालत में मिला डेनमार्क का युवक, बॉर्डर एरिया में प्रवेश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights