Nature Nature

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार कांग्रेस, 5 सीटों पर इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, 24 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस की राजस्थान यूनिट के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव के लिए चुनाव समितियों का गठन किया है।

पार्टी के अनुसार, हर विधानसभा क्षेत्र की देखरेख चार सदस्यीय समिति करेगी, जिसे पार्टी के प्रचार समन्वय और रणनीति बनाने का काम सौंपा जाएगा. हाल में हुए आम चुनाव में मौजूदा विधायकों के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुईं पांच विधानसभा सीट झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर और चौरासी पर उपचुनाव होना है. जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से बैठाना है कनेक्शनप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर बैठकों के लिए समितियों का गठन किया गया है ताकि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके।

राजस्थान में आगामी विधानसभा उप-चुनावों के संदर्भ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा पार्टी संगठन की मज़बूती एवं समन्वय हेतु निम्नलिखित समितियों का गठन किया है।

कांग्रेस ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के लिए बृजेंद्र सिंह ओला, सांसदरामसिंह कस्वा, प्रभारी महासचिवदिनेश सूण्डा, जिलाध्यक्षमनोज मेघवाल, विधायक

विधानसभा क्षेत्र दौसा के लिए मुरारीलाल मीणा, सांसद पुष्पेन्द्र भारद्वाज, महासचिव रामजीलाल ओड, जिलाध्यक्ष श्री रफीक खान, विधायक

विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा के लिए हरीश मीणा, सांसद प्रशांत शर्मा, प्रभारी महासचिव हरिप्रसाद बैरवा, जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, विधायक

विधानसभा क्षेत्र खींवसर के लिए जाकिर हुसैन गैसावत, जिलाध्यक्ष डूंगरराम गेदर, विधायक हेमसिंह शेखावत, मुख्य संगठक, प्रदेश सेवादल अभिषेक चौधरी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई

विधानसभा क्षेत्र चौरासी के लिए रतन देवासी, प्रभारी उपाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, जिलाध्यक्ष पुष्करलाल डांगी, विधायक रामलाल मीणा, पूर्व विधायक

गौरतलब है कि राजस्थान में उपचुनाव को लेकर पांचों विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस का प्लान तैयार है। हर सीट पर चार सदस्यों की कमेटी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में काम करेगी. इस कमेटी में शामिल नेता ब्लॉक, मंडल और बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

  • Related Posts

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights