Nature Nature

सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में हुआ पौधारोपण, पौधों की नियमित हो सार संभाल- जाखड़

Nature

समाचार गढ़, 20 जुलाई, श्रीडूंगरगढ। राज्यपाल की प्रेरणा से “एक पेड माँ के नाम” अभियान के तहत कस्बे के एकमात्र निजी कन्या महाविद्यालय में शनिवार को महाविद्यालय के सचिव सुभाष शास्त्री, समाजसेवी तोलाराम जाखड, महाविद्यालय के स्टाफ और बालिकाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी तोलाराम जाखड ने कहा कि पेडों से वातावरण शुद्ध होता है और हमें प्राकृतिक हवा मिलती है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण कर उनकी नियमित सार संभाल करनी चाहिए। महाविद्यालय के सचिव सुभाष शास्त्री ने कहा कि पौधे लगाना बडी बात नहीं बल्कि उसकी नियमित सार संभाल करना अति आवश्यक है। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य मुरलीधर जोशी ने कहा कि पेडों से हमें ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है, ऑक्सीजन की महत्ता से हम कोरोनाकाल में भली भांति परिचित हो चुके हैं अत: हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड लगाने चाहिए। महाविद्यालय की बालिकाओं ने इस अवसर पर रोपे गए एक एक पौधे की नियमित सार संभाल करने की जिम्मेदारी ली। महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता चिराग परमार, प्रीति विजय, अतिथि व्याख्याता सुनीता सैनी, कार्यालय सहायक अभिषेक गोस्वामी, सहायक कर्मचारी महेन्द्र जावा, बागवान जगदीश जाट सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Posts

राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

समाचार गढ़ 24 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों ‘हीट डोम’ के असर से मौसम ने खतरनाक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ…

बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

समाचार गढ़, 24 अप्रैल 2026, बीकानेर। बीकाजी समूह के CMD शिव रतन अग्रवाल के निधन के बाद शुक्रवार को उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights