Nature Nature

वार्ड 5 और 6 के नागरिकों का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़, 31 जुलाई 2024। शहर के वार्ड नं. 05 और 06 में पिछले कई दिनों से गंदगी और कचरे की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भी नागरिकों के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि गलियों और चैम्बरों में कचरा और मलबा भरा पड़ा है, जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई के बाद मलबा सड़कों पर छोड़ दिया गया है, जिससे गलियां बंद हो गई हैं।

इसके अलावा, नागरिकों ने एस.आई. कमल चावरीयां और नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कल शाम एस.आई. और नगरपालिका अध्यक्ष के मोहल्ले में आने पर एस.आई. कमल चावरीयां ने बदतमीजी और हाथापाई की, जिससे नागरिकों में रोष फैल गया है।

मोहल्लेवासियों ने एस.आई. कमल चावरीयां को तुरंत प्रभाव से पद से हटाने और मोहल्ले में सफाई कराने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद दाऊद काजी, पार्षद हीरालाल, संदीप मारू, मनोज पारख, शूरवीर मोदी, धनराज पुगलिया, सुरेंद्र दुगड़, सौरभ दुगड़, अमित बोथरा, दिनेश राजपुरोहित, मुन्ना चूनगर, कमला देवी, भंवरी देवी, कान्ता मालू, शेखर चंद दुगड़, कन्हैयालाल मालू, पन्नालाल मालू, पूरण स्वामी, बंशीलाल तावानीय, विक्रम मालू, कन्हैयालाल स्वामी, रामनिवास सायच, मनीष सायच, रौनक पारख, दीपक सारस्वत, सुरेंद्र मालू, संजय पुगलिया, रितेश सिंघी, भेरुदान सुराणा, धर्मचंद तावानीया, योगेश माली, चंदा कुमार, किरण कुमार बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख एसडीएम उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपते हुए।
उपखंड कार्यालय पर बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद।
  • Related Posts

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights