Nature Nature

भारी बरसात से गांवों में बिगड़े हालात, कई गांव पानी-पानी, सातलेरा में पंप सेट से निकाला जा रहा पानी

Nature

समाचार गढ़, 2 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में हो रही भारी बरसात से कई गांवों में हालात खराब होते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण कई गांव पानी-पानी हो गए हैं। कई गांवों में पानी की निकासी नहीं होने से हालात बिगड़ने लगे हैं।

गुरुवार को धीरदेसर चोटियां और कितासर में जलभराव की स्थिति हो गई थी, जिससे कई घरों और गांव की गलियों में पानी भर गया था। शुक्रवार को श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में मूसलाधार बरसात हुई, जिनमें सांवतसर, देराजसर, नारसीसर, सेरूना, लिखमीसर और सातलेरा शामिल हैं। भारी बरसात से इन गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सातलेरा में स्थिति:

सातलेरा में वीर बिग्गाजी मंदिर से पुराने बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर पांच फीट तक पानी भर गया, जिससे इस रास्ते से आना-जाना बंद हो गया और पानी आसपास के घरों में घुस गया। पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा पंप सेट लगाकर पानी को गांव से बाहर निकाला जा रहा है। ग्रामीण राजू जाखड़ ने बताया कि भारी बरसात से यहां चार से पांच फीट तक पानी भर गया था। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत हरकत में आई और पानी निकालने का काम शुरू कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भारी बरसात से कई गांव हुए पानी पानी। सातलेरा में पंप सेट लगाकर निकाला जा रहा पानी।

अन्य गांवों में स्थिति:

सांवतसर, देराजसर और लिखमीसर में भी जोरदार बरसात से निचले इलाकों में पानी भर गया। बीकानेर जिले में हो रही भारी बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को भी जिले में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार तक बरसात से वंचित रहे नारसीसर और देराजसर में आज अच्छी बरसात हुई। नारसीसर गांव के किसान शिव सिंह और हेतराम सारस्वत ने बताया कि आज अच्छी बरसात हुई है। हालांकि, पूर्व में बुवाई की गई फसल खराब होने के कारण अब कई किसान दुबारा बिजान कर रहे हैं।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights