Nature Nature

मित्र मंडल करेगा बाबा की जन्म स्थली का दर्शन

Nature

समाचार गढ़ 11 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ जैसे जैसे भाद्रपद मास समीप आ रहा है वैसे -वैसे ही भक्तों का मन रुपी मयूर बाबा धाम श्री रामदेवरा की ओर जाने को उत्सुक हो रहा है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर में स्थित मां वैष्णो देवी, गुजरात में स्थित द्वारिका, आदि दुरगामी पदयात्राओं को सम्पन्न करने वाला श्री डूंगरगढ़ का प्रथम मित्र मंडल रामदेवरा पैदल यात्री संघ इस वर्ष पुनः रामदेवरा पदयात्रा की तैयारियों में जुट गया है।

इसी क्रम में रविवार को हाई स्कूल रोड़ पर स्थित श्री गणेश ज्योतिष कार्यालय में राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ ने बाबा के प्रति भक्तों
की श्रद्धा के उमड़े सैलाब अनुरूप इस वर्ष सभी पदयात्रियों को बाड़मेर जिले में स्थित बाबा रामदेव जी की जन्म स्थली उन्डू काश्मीर के भव्य मंदिर का दर्शन करवाने का निर्णय लिया है।

संघ के व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष श्री डूंगरगढ़ से रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर तक पदयात्रा सुसंम्पन्न होने के बाद में संपूर्ण संघ को वाहन के माध्यम से बाबा रामदेव जी की जन्म स्थली उन्डू काश्मीर के भव्य मंदिर का दर्शन करवाया जाएगा।
दिनांक 29 अगस्त 2024 को प्रातः 11:30 बजे राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर से भव्य जुलूस के साथ रवाना होने वाले इस संघ की इस वर्ष पदयात्रा शुल्क मात्र 4100 रुपये रखी गई है।
बैठक के दौरान संघ के हीरालाल पुगलिया, लालचंद सारस्वत (परिवार गारमेंट), विजयराज सेवग, जतन सिंह राजपुरोहित, पवन सुथार, मोड मंडली के अध्यक्ष पवन डागा, ओम जी सुथार, संघ के कोषाध्यक्ष चंदन डागा जगदीश प्रसाद सिखवाल, श्याम सुंदर सुथार, भागीरथ सिंह बिका (कंपाउंडर), रामजी भादानी (कालू) आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान इस वर्ष की यात्रा को लेकर मित्र मंडल संघ के सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights