Nature Nature

रूपा देवी के खेल मैदान में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Nature

समाचार गढ़, 15 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। राउमावि रूपा देवी के खेल मैदान में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का ब्लॉकस्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत और अध्यक्षता उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, सीआई इंद्रकुमार, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, और सीडीपीओ सुनीता वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने “विकसित भारत” थीम पर अपने विचार साझा किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने के प्रयासों का जिक्र किया। समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न सरकारी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार दिए गए।

समारोह में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को श्रेष्ठ सेवा सम्मान प्रदान किया गया और शिक्षा एवं खेल की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जिम्नास्टिक में दयानंद विद्या निकेतन के दल ने मलखंभ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि योगा में सुभाष बाल मंदिर के दल ने द्वितीय स्थान और पीटी में राउप्रावि मोहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मार्चपास्ट में बालिका वर्ग में राबाउमावि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालनिकेतन और राउमावि रूपोदवी मोहता ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सेसोमू स्कूल का दल प्रथम स्थान पर रहा, कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वितीय और मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के वरिष्ठ वर्ग में राउमावि ताल मैदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराणा प्रताप सीनियर सैकंडरी स्कूल ने द्वितीय और ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में एकलव्य पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, सेसोमू स्कूल ने द्वितीय और विवेक निकेतन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी टीमों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कनिष्ठ वर्ग में एकलव्य पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Related Posts

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights