Nature Nature

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों और आयोजनों की पढ़े कुछ और खबरें फोटो सहित, एक साथ एक नजर में

Nature

ए.जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

समाचार गढ़। ए. जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षाउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष, एवं राज्य सरकार से राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार का विद्यालय के चेयरमैन ए. जी. खोकर, प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक, विद्यालय संरक्षक उदाराम चौधरी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति औऱ राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम का संचालन कनिष्का बाहेती, तमन्ना राठी, प्रियांशी धनवानी औऱ मंशिका बाहेती ने किया। विद्यालय की वाईस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

श्रीडूंगरगढ़ में 78वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया
समाचार गढ़। क्षेत्र की राउमावि सातलेरा में 78वां स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य नौरत मल शर्मा और सरपंच रामप्यारी देवी ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय के छात्रों ने शारीरिक अभ्यास और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरपंच ने सहभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और राज्य स्तरीय विजेता कबड्डी खिलाड़ी सरिता भुवाल का अभिनंदन किया।

खेल मैदान की बड़ी घोषणा
समाचार गढ़। भामाशाह श्रवण राम जाखड़ ने विद्यालय के लिए आधा बीघा जमीन दान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में नुजल इस्लाम काजी ने मंच संचालन किया और ग्राम पंचायत जैसलसर की ओर से लड्डू प्रसाद वितरित किया गया।

श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान में झंडारोहण
समाचार गढ़। श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में पुजारी मालाराम सारस्वत और निदेशक चुन्नीलाल जाखड़ ने झंडारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति की प्रस्तुतियां दीं और तिरंगा रैली निकाली।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 480 रोगियों का किया उपचार
समाचार गढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी ने जामा मस्जिद प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। बीकानेर के एमएन चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 480 रोगियों का उपचार किया और निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में डा. कुनाल जैन, डा. मोहम्मद आरीफ, डा. भूमिका बिहानी और डा. नईम अहमद ने सेवाएं दीं। सोसायटी ने चिकित्सक टीम का सम्मान किया और सदस्य व्यवस्थाएं संभालते रहे।

तेरापंथ युवक परिषद को सम्यक दर्शन कार्यशाला में राष्ट्रीय सम्मान

समाचार गढ़। तेरापंथ युवक परिषद को सम्यक दर्शन कार्यशाला 2023-24 के लिए आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में सूरत में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान का सम्मान मिला। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि दीक्षांत एवं सम्मान समारोह में परिषद के मंत्री अमित बोथरा, पवन बरड़ीया, और दीपक सेठिया ने सम्मान ग्रहण किया। मोनिका देवी छाजेड़, पूजा देवी बोथरा, और नीलम देवी बोथरा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने रमेश कुमार लूणीया का आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी।

बींझासर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और भव्य तिरंगा यात्रा निकली

समाचार गढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बींझासर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्सवपूर्क मनाया गया तथा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी और सरपंच प्रतिनिधि सोहनराम नैण ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में अनेकानेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। कक्षा 1 से 12 तक गत वर्ष के टॉपर्स का सम्मान किया गया । भामाशाह कानदास स्वामी ने विद्यालय में सीसीटीवी भेंट करने की घोषणा की। भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुआ । देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरकते हुए ,हाथों में तिरंगा लहराते हुए सैंकड़ो विद्यार्थी तथा नागरिक गाँव के मुख्य रास्तों से निकले। संस्था प्रधान हेतदास स्वामी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

राजश्री एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण समारोह, देशभक्ति का संदेश
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजश्री एकेडमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनेक अतिथि गण, सीताराम आसोपा, आर्मी जवान ब्रह्मदेव जोशी, प्रिंसिपल आदित्य आसोपा, निर्देशक आनंद दाधीच, विनायक आसोपा, और रितिक राजपुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी शाला परिवार और बच्चों ने भारतीय तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। विशेष रूप से, आर्मी ऑफिसर ब्रह्मदेव जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें देश की सुरक्षा और समर्पण के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उनका संदेश बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझने में सहायक रहा।

  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकी फंडिंग के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क प्रतिबंधित…

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार दोपहर एक खेत में बम गिरने से जोरदार धमाका हो गया। घटना मोहनगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights