Nature Nature

मांगीलाल नाई को मिली भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी, भाजपा विशेष सदस्य अभियान के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति, जानें और किस-किसको मिली जिम्मेदारी

Nature

समाचार गढ़, 31 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में 2 सितम्बर से भाजपा नए सदस्य बनने के लिए विशेष सदस्य अभियान चला रही है। पार्टी ने अपने सातों संभागों के लिए मोर्चा पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने विशेष सदस्य अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। क्षेत्र के भाजपा के विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का कार्य कर रहे मांगीलाल नाई को भाजपा प्रदेश मॉनिटरिंग टोली में भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा ने दी है। उक्त नियुक्ति के बाद से मांगीलाल नाई को मिली जिम्मेदारी के लिए कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया व व्यक्तिगत कॉल के माध्यम से बधाई मिल रही है। इनके अलावा इस टोली में विभिन्न संभागों से सदस्यों को शामिल किया गया है। कोटा संभाग के लिए अनुराग जांगीड़ और फूलचंद सोलेठ, जयपुर संभाग के लिए राजू माथुर, अजमेर संभाग के लिए विनोद प्रजापत, बीकानेर संभाग के लिए ओम स्वामी, भरतपुर संभाग के लिए मांगीलाल नाई, उदयपुर संभाग के लिए डॉ. शायर सिह, और जोधपुर संभाग से दिनेश कांवट को जिम्मेदारी दी गई है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights