Nature Nature

जयकारों के साथ सातलेरा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ रवाना, देराजसर में रविवार को भरेगा हरिरामजी महाराज का मेला

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 4 सितंबर 2024। (गौरीशंकर सारस्वत की रिपोर्ट सातलेरा) झोरड़ा पैदल यात्री संघ बुधवार को हरिराम जी महाराज के मंदिर पूजा अर्चना करने के बाद जयकारों के साथ रवाना हुआ । संघ को पुजारी मालाराम सारस्वत ने शुभकामना देते हुए जयकारों के साथ रवाना किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंगलवार रात्रि को बाबा हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें गजानंद एंड पार्टी द्वारा बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।मंदिर पुजारी मालाराम सारस्वत ने अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।
दूसरी तरफ श्री डूंगरगढ़ के देराजसर गांव में सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज का मेला रविवार को भरेगा। मंदिर पुजारी काशीराम सारस्वा ने बताया कि शनिवार को रात्रि बाबा हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण का आयोजन होगा। जिसमे गायक कलाकार सुजानगढ़ से राकेश चौहान, नागौर से अशोक कुमार,जोधपुर से नृत्य कलाकार राणी सहित कई गायक कलाकारों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। रविवार को बाबा हरिराम जी महाराज का विशेष श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना अखंड ज्योत दर्शन तथा महाआरती का आयोजन होगा।मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी की विशेष रोशनी से सजाया जा रहा है। देराजसर में भरने वाले बाबा हरिराम जी महाराज के मेले में देराजसर के अलावा सेरूणा, नारसीसर, कोटासर, गोपालसर, सूडसर, दुलचासर सहित आसपास के गांव ढाणियों से श्रद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचेंगे।

सातलेरा में सजी एक शाम बाबा हरिराम जी महाराज के नाम रात्रि जागरण में बही भक्ति रस की बहार।
  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights