Nature Nature

इंसान को सच्चे अर्थों में इंसान बनाना ही अणुव्रत का मूल उद्देश्य: साध्वी संघ प्रभा

Nature

समाचार गढ़, 5 सितम्बर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी संघ प्रभा जी ठाना 3 के सानिध्य में पर्यूषण महापर्व का पांचवा दिवस अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में तेरापंथ भवन मोमासर में भव्य रूप से समारोह पूर्वक आयोजित किया गया जिसका विषय संयमित जीवन शैली का अभ्यास “अणुव्रत’ बहुत प्रेरणास्पद रखा गया साध्वी संघ प्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि जब तक जीवन में कथनी और करनी की समानता नहीं आएगी तब तक धर्म का वास्तविक स्वरूप प्रकट नहीं होगा इस स्वरूप को तेजस्वी बनाने के लिए आचार्य तुलसी ने अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन किया अणुव्रत चेतना दिवस मनाने का मुख्य यही धेय है की जन-जन में मानवीय मूल्यों की निष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा का जागरण हो इंसान को सच्चे अर्थों में इंसान बनना ही अणुव्रत का मूलभूत उद्देश्य है! आज आदमी धन कमाने के लिए बेतहाशा दौड़ रहा है पर संयम के बिना वह बेचैन है इसी श्रृंखला में साध्वी विधि प्रभा जी ने आचार्य तुलसी द्वारा रचित गीत अणुव्रत है सोया संसार जगाने के लिए सुमधुर स्वर लहरी से वातावरण को अणुव्रत मय बना दिया कार्यक्रम में साध्वी प्रांशु प्रभा ने अणुव्रत की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए श्रावकों को चरित्र निष्ठ, प्रमाणिक, नैतिक बनने का आहवान किया कार्यक्रम में आडसर व मोमासर के श्रावक श्राविकाओं की सराहनीय उपस्थिति रही कल का दिवस जप दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए किसान की हुई मौत। समाचार गढ़। सांगरी तोड़ते हुए पेड़ से गिरकर घायल हुए एक किसान की मौत हो गई है। बज्जू…

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    समाचार गढ़ 9 मई 2026 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन, सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज, विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की, दावा किया पेश

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    हिस्ट्रीशीटर के अवैध पानी कारोबार पर चला बुलडोजर

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    चलती ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद

    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी संभालेंगे मुख्यमंत्री पद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights