Nature Nature

“जल ही जीवन” संकल्प के साथ पेयजल किल्लत मिटाने में जुटे विधायक महिया, हरेक गांव में पेयजल उपलब्धता को लेकर दिखा रहे गंभीरता

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गर्मी के मौसम में प्रत्येक शहर व गांव में पेयजल की किल्लत बनी रहती है और जनप्रतिनिधियों व विभागीय उदासीनता के चलते पेयजल समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। इसके विपरीत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक गिरधारीलाल महिया “जल ही जीवन” संकल्प के साथ शहरी एवं गांवों के पेयजल संकट को मिटाने में जुटे है। गर्मी के मौसम में विधायक गिरधारीलाल महिया पेयजल समस्याओं के समाधान पर खरे उतर रहे है और घर-घर पेयजल पहुंचा कर आमजन के कंठ तृप्त कर रहे है। विभिन्न गांवों में संचालित ट्यूबवेल की मोटर जलने एवं केबल फाल्ट होने की शिकायतें लगातार मिल रही है और श्रीडूंगरगढ़ विधायक विभाग के माध्यम से प्रतिदिन 5 से 7 गांवों में ट्यूबवेल दुरस्तीकरण का कार्य करवा रहे है। इसके अलावा अनेक गांवों में ट्यूबवेल की स्वीकृतियां दिलवाने के बाद इनका निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। ताकि हरेक गांव व मोहल्ले में अंतिम छोर तक आमजन को पीने का पानी उपलब्ध हो सकें।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि प्रत्येक आमजन तक पेयजल पहुंचाना जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी नैतिक जिम्मेदारी को अपना संकल्प बनाकर पेयजल प्रबंधन को लेकर लगातार प्रयासरत हूँ। शहर व गांवों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के अलावा अतिरिक्त संसाधन झोंक दिए है। ताकि शीघ्रताशीघ्र पेयजल समस्या का समाधान हों। साथ ही कच्ची बस्तियों, ऊपरी इलाकों व अंतिम छोर के अलावा पेयजल किल्लत वाले गांवों में टैंकरों के माध्यम से भी पानी की सप्लाई की जा रही है।
विधायक के निजी सचिव संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक के निर्देशों पर ग्राम बेणीसर और ग्राम सांवतसर में ग्रामीणों की मांग के अनुसार नए खोदे गए ट्यूबवेल में आवश्यक उपकरण लगवाकर पानी सप्लाई का कार्य भी आज शुरु करवाया दिया गया है। जिस पर ग्राम बेणीसर के पूर्व सरपंच स्वर्ण कुमार, अमरचन्द गोदारा ,मघाराम मेघवाल, उदाराम गोदारा, कानाराम गोदारा, मनोज गोदारा , मनोज नायक नौरंग गोदारा, संतोष मेघवाल , विनोद मेघवाल, गोमन्द राम मेघवाल, एवं सांवतसर के सरपंच महिराम विश्नोई सहित ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार प्रकट किया है ।

बेनीसर
बेनीसर
सावंतसर
  • Related Posts

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। करीब चार हफ्ते से ज्यादा समय बाद घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों को राहत मिली। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले…

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights