Nature Nature

दिनदहाड़े चोरों ने बिग्गा गांव में घर में सेंध लगाई, लाखों का सामान और नकदी ले उड़े

Nature

समाचार गढ़, 6 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। भैंरूजी मंदिर के पास स्थित डालूराम मेघवाल के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने 2 सोने की गलसरी, एक सोने का हार, दो सोने की अंगूठियां, दो रखड़ी, एक गलपटिया, 2 जोड़ी चांदी की पायलें और 2000 रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय घर में डालूराम की पत्नी अपने मायके गई हुई थीं, और डालूराम भी बाजार के काम से बाहर थे। सुबह 11 बजे घर पर ताला लगाकर निकले डालूराम जब दोपहर 1 बजे लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। घर में दाखिल होते ही बिखरा हुआ सामान और खंगाली गई अलमारियां देखकर वह स्तब्ध रह गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सरपंच जसवीर सारण के साथ कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

Related Posts

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights