Nature Nature

आधा दर्जन से अधिक गांवो में लगेंगे पॉवर ट्रांसमीटर, किसानों को मिलेंगी बड़ी राहत, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

Nature

समाचार गढ़, 3 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के आधा दर्जन से अधिक गांवो में विधायक ताराचन्द सारस्वत के प्रयासों से उच्च क्षमता के विधुत ट्रांसमीटर स्वीकृत हुए है। इस स्वीकृति पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया है। किसानों को समुचित विधुत व्यवस्था व गांवो में आ रही बिजली संबंधित समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए विधायक सारस्वत ने ऊर्जा विभाग से उच्च क्षमता के पॉवर ट्रांसमीटर लगवाने की मांग की थी। विधायक की इस मांग पर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिग्गा,कुंतासर,धीरदेसर चोटियान, बाधनू,कुचोर आथूनी,लिखमीसर उत्तरादा के जीएसएस पर 5 एमवीए व 3.15 एमवीए 7 बड़े पावर ट्रांसमीटर स्वीकृत हुए है। इन ट्रांसमीटर से बिजली संबंधित समस्याओं में बड़ी राहत मिलेंगी। विधायक की इस सौगात पर संबंधित गांवों के ग्रामवासियों ने सारस्वत का आभार जताया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने किसान वर्ग व ग्रामीणों के लिए इस स्वीकृति को महत्वपूर्ण बताया है।वर्तमान विधायक ताराचंद सारस्वत लगातार श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में किसानों और आमजन के लिए एक से बढ़कर एक विकास के कार्य करवा रहे जिसके लिए किसानों एवं आमजन ने माननीय विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights