Nature Nature

फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट: फरवरी के चतुर्थ सप्ताह में 54 ग्राम पंचायतों में होगा शिविरों का आयोजन

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 21 फरवरी। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत जिले में फरवरी माह के चतुर्थ सप्ताह में कुल 54 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी (भू-अभिलेख) कलेक्ट्रेट श्रीमती कविता गोदारा ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शिविर आयोजन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार फरवरी माह के चतुर्थ सप्ताह में 24 से 26 फरवरी तक बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत रूणिया बड़ाबास, गाढ़वाला, मालासर, नोखा की ग्राम पंचायत काहिरा, बंधड़ा, हिमटसर, पूगल में 2एडीएम, गंगाजली, सम्मेवाला, खाजूवाला में 34 केवाईडी, आनंदगढ़, गुल्लूवाली, छत्तरगढ़ में भानसर, लूणखां, 1केएम, लूणकरणसर में भिखनेरा, रावांसर, गारबदेसर, कोलायत में रावनेरी, मढ़ व गंगापुरा, बज्जू में रणजीतपुरा, राववाला व गौड़ू, श्रीडूंगरगढ़ में बाना, ठुकरियासर व पुंदलसर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार 27 फरवरी से 1 मार्च को इन शिविरो का आयोजन बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत रायसर, कालासर व नौरंगदेसर के अलावा नोखा की ग्राम पंचायत पांचू, हिंयादेसर व सुरपुरा, पूगल में डंडी, हनुमाननगर व भूट्टों का कुआं, खाजूवाला में 17 केएचएम, 8 केवाईडी व सियासर चौगान, छत्तरगढ़ में खारबारा, सत्तासर व सादोलाई, लूणकरणसर में शेखसर, नकोदेसर व कागासर, कोलायत में चांडासर, कोलायत व गुड़ा, बज्जू में बांगड़सर, जग्गासर व गोकल, श्री डूंगरगढ़ में गुसांईसर, सेरूणा व जैसलसर ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि सभी संबंधित उपखंड अधिकारियों को शिविर की तैयारियां अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights