Nature Nature

राजस्थान में हीटवेव की दस्तक, होली पर मौसम ले सकता है करवट

Nature

समाचार गढ 11 मार्च 2025 राजस्थान में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बाड़मेर और जालोर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए इन क्षेत्रों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के सबसे गर्म जिले

सोमवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, जालोर में भी पारा 40.1 डिग्री तक चढ़ गया। दोनों ही जिलों में दिन के समय ही लू जैसे हालात बने रहे। इस अचानक बढ़ी गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है और मौसमी बीमारियों की शुरुआत हो गई है।

हीटवेव अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हीटवेव की चेतावनी दी है। इसके साथ ही बुधवार यानी 12 मार्च को बाड़मेर के साथ-साथ जालोर में भी गर्म हवा चलने की आशंका जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच एक हल्के प्रभाव वाला पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान को प्रभावित कर सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से मौसम में कुछ नरमी आने की संभावना है।

इन जिलों में आ सकते हैं बादल

13 मार्च को बीकानेर संभाग के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर जयपुर और भरतपुर संभाग के जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, करौली और भरतपुर जिलों में देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में भी दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।

होली पर गर्मी और बारिश दोनों की संभावना

होली के दिन प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। जहां एक तरफ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लू और तेज गर्मी का असर बना रहेगा, वहीं पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से मौसम खुशनुमा भी हो सकता है।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights