Nature Nature

विवाहिता से छेड़छाड़, गुप्त रूप से नहाने का वीडियो बनाया, पुलिस में शिकायत

Nature

समाचार गढ़, 16 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। पारिवारिक रिश्तों की मर्यादाएं अब लालच और विकृत मानसिकता के आगे दम तोड़ती दिख रही हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धनेरू की रोही से सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही ससुराल पक्ष के दो युवकों पर गुप्त रूप से नहाते समय वीडियो बनाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और उसी दौरान ससुर के दो बेटे उस पर गलत नजर रखते हुए 12 मई की दोपहर बाथरूम में नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे जबरन छूने की कोशिश की। शोर मचाने पर विवाहिता के पति, ननद और भाई मौके पर पहुंचे और आरोपियों को फटकारा। जब पीड़िता ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो आरोपियों की मां ने उल्टा उसे ही चुप रहने की धमकी दी। हालांकि परिजनों ने बात को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक अब भी धमकी दे रहे हैं। विवाहिता ने पुलिस से वीडियो डिलीट करवाने और दोनों आरोपियों को सख्त सज़ा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंपी है।

Related Posts

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights