Nature Nature

लर्न एंड फन स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया हरियाली संरक्षण का संकल्प

Nature

लर्न एंड फन स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया हरियाली संरक्षण का संकल्प
समाचार गढ़, 19 जुलाई 2025, श्रीडूंगरगढ़। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत निजी शिक्षण संस्थान फन एंड लर्न में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि बच्चों को पेड़ की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का अहसास कराना रहा। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि यह आयोजन पंडित देवीलाल उपाध्याय के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। उपाध्याय ने बच्चों को प्रकृति का महत्व समझाते हुए प्रेरित किया कि वे अपने घर या आसपास कम से कम एक पेड़ को अपनाकर उसकी देखभाल करें। विशिष्ट अतिथि हीरालाल पुगलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि जब हम पेड़ को अपनी माँ से जोड़ते हैं, तो उसकी सुरक्षा और पालन की भावना और गहरी हो जाती है।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक धीरज पुरोहित ने ग्लोबल वार्मिंग और लगातार बढ़ते कार्बन उत्सर्जन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को समझाया कि पेड़ किस तरह जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं।
इस मौके पर चंचल शर्मा, खुशबू सारस्वत, वर्षा भोजक, विनीता मोटवानी, ममता गुरनाणी, अमन सारस्वत, कोमल सारस्वत, कुमकुम पारीक, आईना नाई सहित स्टाफ के सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने सभी अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का एक सफल प्रयास रहा।

Related Posts

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

समाचार गढ़। सिक्किम के नामची जिले में NHPC के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक 20 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके…

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज समाचार गढ़। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights