Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच मिला विधायक से, विधायक से शहर के लिए बड़ी ड्रेनेज योजना स्वीकृत करवाने का किया आग्रह

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच की बैठक राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में हुई। बैठक में नगर के गणमान्य जनों ने शहर की ड्रेनेज समस्या का विधिवत और व्यापक समाधान ढूंढने के लिए एक ज्ञापन तैयार कर स्थानीय विधायक गिरधारीलाल महिया को उनके कार्यालय में जाकर सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के अध्यक्ष श्याम महर्षि के नेतृत्व में राजकुमार स्वामी (मंत्री), डाॅ चेतन स्वामी ( उपाध्यक्ष) सामाजिक कार्यकर्ता सोम शर्मा, सत्यनारायण योगी, रामचन्द्र राठी, विमल भाटी, सुरेन्द्र चूरा, सुशील सेरड़िया, नारायण पत्रकार, आपणो गांव सेवा समिति के शूरवीर मोदी, मनोज डागा, शंकरलाल स्वामी ने विधायक से नगर की इस ज्वलंत समस्या का प्राथमिकता से निपटारे के लिए राज्य सरकार से विशेष बजट स्वीकृत कराने का आग्रह किया। यह कार्य ड्रेनेज-सीवेज का कार्य वैज्ञानिक रीति से करवाने वाली किसी एजेंसी से करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वयं विधायक ने पालिका द्वारा करवाए जा रहे प्रयासों को पर्याप्त और कारगर नहीं बताया। जब तक इस गंधाते पानी को दो फीट से अधिक आयत वाले पाइप के जरिए बीड़ में कमसे कम 6 किलोमीटर दूर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा निस्तारित नहीं किया जाएगा, इस समस्या का कोई हल नहीं होगा।
विधायक ने इस समस्या के मद्दे नजर व्यापक जल मल निस्तारण के रूप शीघ्र बड़ी ड्रेनेज योजना स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया।
श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के विधान निर्माण हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। श्याम महर्षि, सत्यनारायण योगी तथा राजकुमार स्वामी मंच का विधान दस दिन में तैयार कर पंजीकृत करवाएगी।
बैठक के प्रारंभ में डाॅ चेतन स्वामी ने विकास मंच के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी संभागी जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

  • Related Posts

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के समापन पर देर रात राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया गया। देर रात आई सूची मे…

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights