Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़। शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की धुरी-राठी। शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Nature

डॉ राधाकृष्णन की जयंती पर दिया शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ 4 सितम्बर 2022।
महापुरुष समारोह समिति द्वारा डॉ राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर शिक्षकों एवं प्रतिभाओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नागरिक विकास परिषद भवन श्री डूंगरगढ़ में आयोजित इस समारोह में समाजसेवी रामचन्द्र राठी मुख्य अतिथि के रूप में मोजूद रहे , श्रीगोपाल राठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गजानन्द सेवग-जिला जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, बीकानेर, ईश्वरराम गरुवा, शिक्षा अधिकारी ,मुख्य वक्ता के रूप में चेतन स्वामी मोजूद रहे। अतिथियों द्वारा डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्र एवं समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 9 शिक्षकों ,बोर्ड परीक्षा में अव्वल 11 प्रतिभाओ एवं खेल के क्षेत्र में अव्वल 4 प्रतिभाओं को जतनलाल पारख, ट्रस्टी, जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट श्री डूंगरगढ़, कोलकाता के सौजन्य से समिति द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया । शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह एवं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचन्द्र राठी ने समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र एवं समाज के विकास की मुख्य धुरी है ,ये विकास को मजबूत करते है, इनके कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत होते है । विशिष्ट अतिथि गजानन्द सेवग ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन विश्व के महान व्यक्तित्व थे ,उन्होंने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया ।शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज हित मे कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया । मुख्यवक्ता चेतन स्वामी ने डॉ राधाकृष्णन के दर्शन पर व्याख्यान दिया । समिति के संयोजक सुशील सेरडिया ने समिति गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति निरन्तर जनजागृती एवं राष्ट्र विकास के कार्य कर रही है । समिति द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज एवं राष्ट्र की प्रेरणीय युवा प्रतिभाओ को यह सम्मान दिया जायेगा। समिति द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विजयराज सेवग ने किया। इस अवसर पर श्याम महर्षि,डॉ मदन सैनी,तुलसीराम चोरडिय़ा,ओमप्रकाश कलानी,भंवरलाल भोजक,के एल जैन,विमल भाटी, पवन शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, तोलाराम मारू,कपिला स्वामी, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश सिद्ध, सुभकरन पारीक,विजय महर्षि, ललित बाहेती, रामुनाथ जाखड़,कुम्भाराम घिंटाला,संजय पारीक, नारायण सारस्वत,रमेश प्रजापत, गोपाल तापड़िया,सुरेश भादानी सहित शहर के गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित रहे।

इन शिक्षकों को दिया गया शिक्षक सम्मान
1 रामकिशोर यादव, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, लिखमीसर उत्तरादा
2 प्रदीप कुमार कौशिक, व्याख्याता, श्री डूंगरगढ़
3 देवेन्द्रसिंह राहड़, व्याख्याता, लिखमीसर उत्तरादा
4 सीताराम गोदारा, व्याख्याता, बाड़ेला
5 गिरधारीलाल डेलू, व अ , राजेडू
6 कांता, व शा शि, लखासर
7 लेखराम गोदारा, अ, डेलवा
8 जयपाल अ, लाखनसर
9 सुरजीत सिंह, अ , डेलवा

इन प्रतिभाओ को दिया गया प्रतिभा सम्मान
10 वीं –
1 भवानीसिंह, अणुव्रत उ मा वि बापेउ
2 मनीष कुमार, सर छोटूराम आ सी से स्कूल ठुकरियासर
3 ओमप्रकाश कड़वासरा, सर छोटूराम आ सी से स्कूल ठुकरियासर

12 वीं विज्ञान संकाय-
1 सुनीता शर्मा, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़
2 सारिका सारस्वत, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़
3 रामदेव मायल, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़

12 वीं वाणिज्य संकाय-
1 ममता, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़
2 हर्षिता वर्मा, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़
3 राघव सोनी, भारती निकेतन उ मा वि श्री डूंगरगढ़

12 वीं कला से संकाय-
1 लक्ष्मी सुथार, सर छोटूराम आ सी से स्कूल ठुकरियासर
2 मनीषा पारीक, रा उ मा वि लिखमादेसर

खेल के क्षेत्र में –
1 संजू भुंवाल, रा उ मा वि लिखमीसर उतरादा
2 जय श्री ज्याणी, रा उ मा वि लिखमीसर उतरादा
3 अनिता सारण, रा उ मा वि गुसाईसर बड़ा
4 तारा राजपुरोहित, रा उ मा वि भोजास

समिति द्वारा शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को सम्मान से अलंकृत किया गया ।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights