Nature Nature

किसानों के लिए राहत की अपील, विधायक ताराचंद सारस्वत बोले, “72 घंटे में बीमा क्लेम अवश्य दर्ज करवाएं”

किसानों के लिए राहत की अपील, विधायक ताराचंद सारस्वत बोले, “72 घंटे में बीमा क्लेम अवश्य दर्ज करवाएं”

Nature

समाचार गढ़, 7 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि हाल ही में हुई बेमौसम बरसात से यदि उनकी फसलें खराब हुई हैं, तो वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपना बीमा क्लेम 72 घंटे के भीतर अवश्य दर्ज करवाएं।

विधायक सारस्वत ने बताया कि बरसात के चलते कई किसानों की कटी हुई फसलें खेतों में सूखने के दौरान भीगकर खराब हो गई हैं। ऐसे प्रभावित किसान अपनी सूचना किसी भी माध्यम से दे सकते हैं —
📞 हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल करें,
💻 कृषि रक्षक पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना दर्ज करें,
📱 PMFBY क्रॉप इंश्योरेंस ऐप का उपयोग करें या
🤖 चैटबोट नंबर 7065514447 पर संदेश भेजें।

उन्होंने कहा कि यह योजना खरीफ 2025 में बाजरा, मूंग, मूंगफली, ज्वार, तिल, ग्वार, चवला और कपास जैसी फसलों पर लागू है।

विधायक ने बताया कि यदि किसान के पास बीमा क्लेम से संबंधित सभी दस्तावेज तत्काल उपलब्ध नहीं हैं, तो वह परिशिष्ट-5 प्रपत्र भरकर सात दिनों के भीतर कृषि पर्यवेक्षक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को जमा करवा सकता है। परंतु, पहली सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की हर समस्या को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के हित में त्वरित दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि कोई भी किसान मुआवजे से वंचित न रह जाए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    समाचार-गढ़ 6 सितंबर, 2026। Bikaner News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।…

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। India-China Border Tension: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच रविवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के ईस्टर्न सेक्टर में पहली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights