Nature Nature

‘मातृशक्ति सम्मेलन’ में शामिल हुए विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बोले— नारी सशक्तिकरण से ही समाज प्रगति की राह पर

‘मातृशक्ति सम्मेलन’ में शामिल हुए विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बोले— नारी सशक्तिकरण से ही समाज प्रगति की राह पर

Nature

समाचार गढ़, ब्यावर, 7 अक्टूबर 2025।
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने आज ब्यावर में आयोजित अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ के ‘मातृशक्ति सम्मेलन’ में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर को “अपार गर्व और संतोष का क्षण” बताते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण की जीवंत अभिव्यक्ति है।

सुथार ने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित हर माता, बहन और बेटी की आंखों में आत्मविश्वास की चमक और समाज के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट दिखाई दी। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को मंच, संवाद और सशक्तिकरण का अवसर मिलना अत्यंत सराहनीय है। जब महिलाएं जागरूक होती हैं, तो पूरा समाज प्रगति की दिशा में अग्रसर होता है — और यही सम्मेलन उस सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।

कार्यक्रम में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सविता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष गजानन्द, कैलाश, संजय, महिला संघ सचिव पुष्पा जांगिड़, भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन, सहित महासभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights