Nature Nature

किसान हितों के मुद्दों पर चर्चा: अखिल भारतीय किसान सभा बीकानेर जिला कमेटी की आपात बैठक, 10 नवंबर को विस्तारित बैठक

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, 6 नवंबर। अखिल भारतीय किसान सभा, जिला कमेटी बीकानेर की अतिआवश्यक बैठक आज बीटीआर भवन, पुरानी गिन्नाणी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया ने की। इस दौरान जिला सचिव कॉमरेड जेठाराम लाखूसर, जिला कोषाध्यक्ष कॉमरेड मोहन भादू, जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड अशोक शर्मा, प्रेस प्रवक्ता शेखर रेगर, मुखराम गोदारा, हड़मान मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में खरीफ सीजन में बाजार में फसल भावों में आई भारी मंदी तथा किसानों को हो रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। किसान सभा ने सरकार से मांग की कि —
मूंग एवं मूंगफली की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाए, बंद पड़े पंजीयन पोर्टल को चालू कर वंचित किसानों का पंजीयन किया जाए, समर्थन मूल्य खरीद की तिथि तत्काल घोषित कर खरीद कार्य बिना देरी शुरू किया जाए, सरकारी खरीद में नए-नए नियम लागू कर किसानों को भयभीत करने की प्रक्रिया बंद की जाए, बाजार में मंदी को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए, फसल बेचने के लिए लाइन में लगे किसानों का पुनः पंजीयन कर उन्हें लाभ दिया जाए, पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली को सीजन में ₹4000 प्रति क्विंटल बेचने की प्रक्रिया रोकी जाए, तथा बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद की जाए।पूर्व विधायक माहिया ने बताया कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि उपरोक्त मुद्दों पर व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए 10 नवंबर को किसान सभा की विस्तारित बैठक बीटीआर भवन, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights