समाचार गढ़ 14 मार्च 2026। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। चूरू, अलवर, कोटा और पिलानी में भी पारे में गिरावट देखी गई, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में धूलभरी हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कल के लिए भी 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते दिन बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 39.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 38.1°C और पाली में 38.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।










