Nature Nature

गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

Nature

गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

समाचार गढ़ 3 मई 2026। राजस्थान के टोंक जिले में रविवार सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। बनेठा थाना क्षेत्र के उनियारा इलाके में रुपवास मोड़ के पास गश्त पर निकले कॉन्स्टेबल भागचंद सैनी का लहूलुहान शव सड़क किनारे मिला। शव पर चेहरे, गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। पास में उनकी बाइक भी पड़ी मिली।

ग्रामीणों ने दी सूचना, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी राजेश मीणा, एएसपी रतनलाल भार्गव और डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा पहुंचे और जांच शुरू की। कॉन्स्टेबल की पोस्टिंग ककोड़ चौकी में थी।

परिजनों का आरोप—बजरी माफिया ने की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर पिता, जो पूर्व पार्षद रह चुके हैं, बेसुध हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बजरी माफिया ने उनके बेटे की हत्या की है। पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी प्रथम दृष्टया इस घटना में बजरी माफिया के कनेक्शन की आशंका जताई।

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सआदत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के बाहर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। वे 1 करोड़ रुपए मुआवजा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहे।

बाद में प्रशासन ने करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए का मुआवजा, एक परिजन को सरकारी नौकरी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की। इसके बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव सौंप दिया गया।

युवा कॉन्स्टेबल की दर्दनाक कहानी

26 वर्षीय भागचंद सैनी की शादी 21 अप्रैल 2022 को हुई थी। उनका 21 महीने का एक बेटा भी है। वे परिवार में सबसे छोटे थे और 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    समाचार गढ़। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, लेकिन बीकानेर संभाग में अब भी भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। पिछले कई दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं

    RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights