Nature Nature

बोलेरो ने मारी बाइक सवार को टक्कर, गंभीर रूप से घायल युवक किया अस्पताल में भर्ती, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे युवक को रविवार को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। रास्ते से गुजर रहे गांव के तीन युवकों ने उसको निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गांव दाउदसर का अभिषेक (19) किसी काम से सुबह बाइक लेकर गांव से सेहला आ रहा था। तभी दाउदसर सेहला के बीच बोलेरो के ड्राइवर ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर घायल होकर गिर गया। बोलेरो की टक्कर से युवक का सिर बुरी तरह फट गया। रास्ते से गुजर रहे गांव के लोगों ने निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने युवक का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी की पुलिस ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। डॉक्टरों ने युवक का इलाज कर अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उसकी सिटी स्केन भी करवाई गई है।

Related Posts

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। कौशाम्बी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो…

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार तड़के दो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शोरूम में भीषण आग लग गई। सर्किट हाउस के सामने गोकुलपुरा थाना इलाके में लगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights