Nature Nature

कार व ट्रेलर की हुई जोरदार भिड़त, कार के उड़े परखच्चे, एक की मौत और तीन गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- चूरू में जयपुर रोड पर रविवार रात लगभग 8 बजे कार और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार छिन्न-भिन्न हो गयी । घायलों को पहले रामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। घायल सुनील कुमार (29) निवासी मुन्नका (पंजाब) ने बताया कि शनिवार को वह, प्रिंस कुमार (28), गगन कुमार बंसल (29) और संजय कुमार उर्फ काका गोयल (32) कार लेकर पंजाब से सालासर आए थे। शनिवार रात को वह सालासर में रुके थे। रविवार सुबह नए साल पर बालाजी महाराज के दर्शन कर खाटू श्यामजी के रवाना हो गए। दोपहर को खाटू श्याम के दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। तभी रामगढ़ और रतननगर के बीच सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि संजय उर्फ काका गोयल के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Posts

राह चलते बालिका को पिकअप ने मारी टक्कर, हुई गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

समाचार गढ़ 17 मई 2026। गांव में ही किसी दुकान पर सामान लेने अपनी माँ के साथ राह चलते एक बालिका को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बालिका…

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समाचार गढ़ 10 मई 2026। जैसलमेर जिले की परमाणु नगरी पोकरण में भीषण गर्मी का असर लगातार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights