Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में चला बुलडोजर तो धराशाई हुआ सरकारी निर्माण, बसों के ठहराव को लेकर सख्त नजर आई पुलिस

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे 11 घूमचक्कर के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन लगातार श्री डूंगरगढ़ का दौरा कर रहे हैं। वे मौके पर पहुंचकर लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। संभागीय आयुक्त कल रविवार को भी श्री डूंगरगढ़ पहुंचे थे और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश अपने अधीनस्थ अधिकारियों को देते नजर आ रहे थे। आज सोमवार को फिर संभागीय आयुक्त श्री डूंगरगढ़ पहुंचे और अतिक्रमण को लेकर औचक निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी अतिक्रमण नहीं बचेगा, सभी के सभी हटाए जाएंगे। वहीं उन्होंने आज घूमचक्कर पर बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय को हटाने के लिए तुरंत निर्देश दिया और उसी समय हटाने की बात कही। जिस पर नगर पालिका कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और सुलभ शौचालय पर बुलडोजर चलाया गया। जब सार्वजनिक शौचालय पर बुलडोजर चला तो कुछ ही समय में लाखों रुपए की लागत से बना सार्वजनिक सुलभ शौचालय धराशाई हो गया। संभागीय आयुक्त के लगातार श्री डूंगरगढ़ पहुंचने और सख्त निर्देश के बाद अब अतिक्रमण हटने की कार्रवाई भी तेज हो गई है हालांकि प्रशासन भी यही चाहता है कि किसी का भी नुकसान नहीं हो इसलिए अतिक्रमण स्वयं ही जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटा ले। इसके अलावा बसों के ठहराव को लेकर भी पुलिस सख्त दिखी। बसों का घूमचक्कर पर ठहराव नहीं हो इसको लेकर सख्त दिख रही थी पुलिस का भी सख्त संदेश था कि बसे मनमानी ढंग से घूमचक्कर पर खड़ी नहीं करें। संभवत आने वाले कुछ समय में अब बसों का ठहराव सरदारशहर रोड सरकारी बस स्टैंड पर ही हो सकता है। बसों के सरकारी बस स्टैंड पर ठहराव को लेकर संभागीय आयुक्त भी निर्देश दे चुके हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights