Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल की मांग को आम बजट में किया मंजूर

Nature

समाचार-गढ़, 10 फ़रवरी 2023. राजस्थान सरकार ने आम बजट 2023-24 में कस्बे के घूमचक्कर सर्कल पर बस स्टैंड बनाने की घोषणा की है। व्यापार मंडल श्रीडुँगरगढ़ के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पारीक ने कस्बे व देहातों के आम नागरिकों से जुड़ी इस गंभीर समस्या का 24 जनवरी 2023 को ज्ञापन, व ट्विट प्रेषित कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बस स्टैंड घूमचक्कर सर्किल पर रखने का निवेदन किया था। ज्ञापन में अनैतिक फरमान जारी करने वाले अधिकारियों पर लगाम लगा कर आदेश निरस्त करवाने की पुरजोर शब्दों में मांग की थी। ज्ञापन में बताया गया कि फिलहाल संचालित बस स्टैंड से न्यायालय, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय, पंचायत समिति, कृषि उपज मन्डी, रेलवे स्टेशन, बीएसएनएल आदि महत्वपूर्ण कार्यालय चन्द कदम की दुरी पर स्थित है। वहीं स्थानांतरित बस स्टैंड सुनसान व असुरक्षित जगह व कस्बे से काफी दूर है। जिसके कारण आम नागरिकों आथिर्क नुकसान होगा वहीं रात के समय में सुनसान जगह होने के कारण यात्रियों के साथ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो सकते। व्यापार मंडल ने आम नागरिकों से जुड़ी इस गंभीर समस्या का स्थानीय विधायक गिरधारीलाल महिया से भी निवेदन कर तत्काल आम लोगों की सुविधा व हितों को देखते हुए घूमचक्कर सर्किल के पास वन विभाग की खाली पड़ी जगह पर एक बार अस्थायी व बाद में स्थाई रूप बस स्टैंड स्वीकृत करवाने की पुरजोर शब्दों में मांग की थी। जिसकी आज आम बजट में घोषणा की गई व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पारीक ने आम जनता के हितों जुड़ी इस गंभीर समस्या का बजट में घोषणा कर निराकरण के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का कस्बे के आम नागरिक की तरफ से आभार व्यक्त किया है। बता दें कि समाचार-गढ़ ने भी व्यापार मंडल की इस मांग को पुरजोर तरीके से प्रशासन व सरकार तक पहुंचाई थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व महामंत्री संजय करनाणी ने इस मांग को पुरजोर तरके से खबर के माध्यम से उठाने के लिए समाचार-गढ़ का भी आभार जताया है।

Related Posts

आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में मंगलवार को आखिरी घंटे की जोरदार खरीदारी ने पूरे दिन की तस्वीर बदल दी। सेंसेक्स 287 अंक चढ़कर 77,656 और निफ्टी 116 अंक…

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights