Nature Nature

शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, शिव भक्ति में डूबा नजर आया कस्बा, श्रीभूतेश्वर मंदिर की रजत जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ अंचल शिव भक्ति में डूबा हुआ नजर आया। हर  हर महादेव के जाप से पूरे दिन शिवालय गुंजायमान हो उठे।शिव भक्तों ने भगवान भोले नाथ का दूध, धतूरे, घी, बेलपत्र, आक आदि से अभिषेक कर भगवान भोले नाथ को खूब रिझाया। श्रीडूंगरगढ़ के जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रीभूतेश्वर मंदिर ताल मैदान में भव्य आयोजन हुआ। श्रीभूतेश्वर मंदिर की रजत जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पंडित भवानीशंकर देराश्री एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया गया। 12 से 3 बजे तक पंडित कैलाश सारस्वत एवं पार्टी द्वारा तथा शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक हनुमान कुदाल एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के पाठ किए गए। शाम 7.30 बजे से पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा चार प्रहर का रूद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय महाशिवरात्रि कथा का पाठ किया। उपाध्याय ने बताया कि रूद्राभिषेक में सैंकड़ो जोड़ों ने भाग लिया। पूजन में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन में आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति, गुणीजन सम्मान समारोह समिति, तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति व माहेश्वरी महिला मंडल ने सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं दी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights